RBI ने ₹2.5 लाख तक के गोल्ड लोन पर LTV अनुपात बढ़ाकर 85% किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छोटे कर्जधारकों को राहत देते हुए ₹2.5 लाख तक के गोल्ड लोन पर लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात को 75% से बढ़ाकर 85% कर दिया है। इसका मतलब है कि अब उधारकर्ता अपनी सोने की कीमत का 85 प्रतिशत तक लोन ले सकेंगे।

₹2.5 लाख से ₹5 लाख के बीच के गोल्ड लोन के लिए LTV अनुपात 80% तय किया गया है, जबकि ₹5 लाख से अधिक के लोन पर LTV 75% रहेगा।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि अब से LTV की गणना में ब्याज राशि भी शामिल होगी। ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

यह निर्णय खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के उन लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है जो वित्तीय संकट में गोल्ड लोन पर निर्भर रहते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *